उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष (सैनिक प्रकोष्ठ) भरत सिंह राणा ने दल के सभी सदस्यों के साथ क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता से संवाद करते हुए कहा कि राज्य को बने हुए 25 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं, लेकिन आज तक राज्य मैं मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। पलायन चरम सीमा पर है और बेरोजगारी दर बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि 2027 में यूकेडी की सरकार बनेगी और जनता का पूर्ण समर्थन मिलेगा तो यूकेडी राज्य आंदोलनकारियों के सपने को पूर्ण करेगी। पार्टी मूलभूत सुविधाओं पर कार्य करेगी। मूल निवास, भू-कानून, पलायन, पर्यटन पर एक ठोस नीति तैयार करेगी, राणा ने भ्रमण के दौरान जनता की समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया।
