उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सरकारी आवास से क्षेत्रीय संपर्क योजना UDAN के तहत दो नए हवाई मार्गों पर हवाई सेवाओं का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन हवाई सेवाओं के शुरू होने से राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यातायात बहुत बेहतर हो जाएगा।उत्तराखंड सरकार ने आज महानवमी के दिन प्रदेशवासियों को खास तोहफा दिया है। उड़ान योजना के तहत, दो नए हवाई सेवाओं का उद्घाटन किया गया है। ये सेवाएं पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और हलद्वानी से अल्मोड़ा के लिए शुरू की गई हैं। सीएम धामी की ओर से इसके उद्घाटन के साथ ही समट और किराया भी तय हो गया है। टिकट बुक करने के लिए https://airheritage.in पर जाना होगा।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सरकारी आवास से क्षेत्रीय संपर्क योजना (UDAN) के तहत दो नए हवाई मार्गों पर हवाई सेवाओं का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन हवाई सेवाओं के शुरू होने से राज्य के दूर-दराज (remote) के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यातायात बहुत बेहतर हो जाएगा।पिथौरागढ़–मुनस्यारी और हल्द्वानी–अल्मोड़ा मार्गों पर ये हेलीकॉप्टर सेवाएं सप्ताह के सातों दिन, दिन में दो बार चलेंगी। पिथौरागढ़ से मुनस्यारी जाने वालों को पिथौरागढ़ से सुबह 10:30 बजे और दोपहर 1:50 बजे हेली सेवाएं मिलेंगी, वहीं मुनस्यारी से पिथौरागढ़ जाने वालों को सुबह 10:50 बजे और दोपहर 2:10 बजे ये सेवा मिलेगी। वहीं हलद्वानी से अल्मोड़ा जाने वालों को सुबह 11:50 बजे और दोपहर 3:10 बजे हेलिकॉप्टर सेवा मिलेगी और अल्मोड़ा से हलद्वानी आने वालों को दोपहर 12:50 बजे और शाम 4:10 बजे हेली सेवाएं मिलेंगी। न सेवाओं के लिए किराया ₹2,500 तय किया गया है। यात्री अपने टिकट ऑनलाइन https://airheritage.in पर बुक कर सकते हैं।
