उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
ऋषिकेश पुलिस ने एक यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी एक महिला को तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर वर्षों तक उसका दुष्कर्म करते रहे।उत्तराखंड के ऋषिकेश में पुलिस ने एक यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। एक महिला की शिकायत पर 3 प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों ने साल 2021 से महिला को डरा-धमकाकर और नशीले पदार्थ देकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपियों ने महिला की आपत्तिजनक तस्वीरों का फायदा उठाकर उसे जाल में फंसाया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी मुताबिक, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि 2021 से ही आरोपियों की ओर से उसको लगातार डराया धमकाया जाता रहा। आरोपी ब्लैकमेल कर अलग-अलग होटलों और फार्महाउसों में उसे ले ग और ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि आपमें महिला की पारिवारिक स्थिति और उसके पिता की गंभीर बीमारी का फायदा उठाते हुए उसे ब्लैकमेल करना जारी,
