उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

उत्तराखंड में नकली दवाओं का करोड़ों का कारोबार चलाने वाले मुख्य सरगना दंपति को एसटीएफ ने पंजाब से गिरफ्तार किया है, जो कोरोना काल में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन भी बेच चुके हैं।देहरादून के सेलाकुई में ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली दवा बनाने वाले रैकेट के सरगना दंपति को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने कोरोना काल के दौरान नकली रेमडेसिविर के इंजेक्शन बनाकर बेचे थे। दोनों को गुरुवार को पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार कर दून लाया गया। यहां पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से दंपति को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। नकली दवा बनाने वाले इस रैकेट से जुड़े पांच दवा फैक्ट्रियों के मालिक, सप्लायर, दवा रैपर प्रिंट करने में शामिल कुल 12 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं। पुलिस जांच कर रही है कि नकली दवाएं बनाने में कोई और फैक्ट्री तो शामिल नहीं है।
