उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा हो गई है। करीब सवा दो लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। यहां पढ़ें यूके बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स,
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र सबसे पहले परिणाम देखने के लिए छात्र यहां क्लिक करके रिजल्ट देख सकते हैं।
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र सबसे पहले परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें ।
12वीं के छात्र यहां रिजल्ट देखें,
UK Board Result 2025 Class 10: चौथी रैंक पर 8 स्टूडेंट्स, देखें पूरी लिस्ट
उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं परीक्षा में रैंक 4 पर 8 छात्र-छात्राएं संयुक्त रूप से रहे हैं। इन सभी ने 492 में से 500 अंक (98.40%) प्राप्त किए हैं। नीचे इन छात्रों के नाम और उनके स्कूल की जानकारी दी गई है:
पीयूष रावत– गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर आईसी, उत्तरकाशी
अरमान सिंह चंद– श्री राजेंद्र मेमोरियल अकादमी, बारकोट, उत्तरकाशी
तमन्ना– एस.वी.एम.आई.सी.एस., चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी
अजय बहुगुणा– न्यू सुमन व्याकरण आई.सी., बारकोट, उत्तरकाशी
सृष्टि भट्ट– सी.ए.आई.सी., अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग
श्रद्धा जोशी– विवेकानंद वी.एम.आई.सी., मंडलसेरा, बागेश्वर
पंकज सिंह बिष्ट– राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, दौलतपुर, हल्द्वानी (नैनीताल)
अंजलि अटवाल– पी.पी.एस.वी.एम.आई.सी., नानकमत्ता, ऊधम सिंह नगर,
UK Board 10th Topper List 2025: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 के टॉपर्स
रैंक नाम विद्यालय का नाम जिला प्राप्त अंक (500 में से) प्रतिशत (%)
प्रथम (संयुक्त) कमल सिंह चौहान विवेकानंद VMIC, मंडलसेरा बागेश्वर 496 99.20%
प्रथम (संयुक्त) जतिन जोशी HGS SVM IC, कुसुमखेड़ा हल्द्वानी, नैनीताल 496 99.20%
द्वितीय कनकलता SVM IC, न्यू टिहरी टिहरी गढ़वाल 495 99.00%
तृतीय (संयुक्त) दिव्यम गोस्वामी गणेश दत्त SVMIC उत्तरकाशी 494 98.80%
तृतीय (संयुक्त) प्रिया CAIC, अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग 494 98.80%
तृतीय (संयुक्त) दीपा जोशी PP SVMIC, ननकमत्ता ऊधम सिंह नगर 494 98.80%
01:12 PM, 19-Apr-2025
Uttarakhand Board 10th Result 2025: 12 हजार से अधिक छात्रों को मिली डिस्टिंक्शन
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणामों में इस बार छात्रों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। कुल पास हुए छात्रों में से 12,439 छात्र (11.32%) ने सम्मान सहित (Distinction) अंक प्राप्त किए हैं। प्रथम श्रेणी में पास होने वाले छात्रों की संख्या 30,681 (27.92%) रही, जबकि सबसे अधिक छात्र द्वितीय श्रेणी में पास हुए, जिनकी संख्या 41,966 (38.19%) रही। इसके अलावा, 14,631 छात्र (13.31%) ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।
12:25 PM, 19-Apr-2025
Uttarakhand Board 10th Result 2025: यहां देखें टॉपर्स की सूची
उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है। इस वर्ष प्रथम स्थान संयुक्त रूप से दो छात्रों ने प्राप्त किया है। कमल सिंह चौहान (विवेकानंद VMIC, मंडलसेरा, बागेश्वर) और जतिन जोशी (HGS SVM IC, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल) ने 500 में से 496 अंक प्राप्त कर 99.20% के साथ पहला स्थान साझा किया है। दूसरे स्थान पर रही कनकलता, जिन्होंने 495 अंक (99.00%) प्राप्त किए हैं। वह SVM IC, न्यू टिहरी (टिहरी गढ़वाल) की छात्रा हैं और लड़कियों की श्रेणी में भी प्रथम स्थान पर रहीं। तीसरा स्थान भी संयुक्त रूप से तीन छात्रों ने साझा किया है- दिव्यम (गोस्वामी गणेश दत्त SVMIC, उत्तरकाशी), प्रिया (CAIC अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग) और दीपा जोशी (PP SVMIC, ननकमत्ता, ऊधम सिंह नगर)। इन सभी ने 494 अंक (98.80%) प्राप्त किए हैं।
12:22 PM, 19-Apr-2025
UK Board Matric Result 2025: सीएम धामी ने छात्रों को दी बधाई
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आप लोग इसी तरह सफलता के नए सोपान छूएं, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप लोग इसी तरह सफलता के नए सोपान छूएं, ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है।
