उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
उत्तराखंड के जंगलों में लगने वाली आग की रोकथाम के लिए 2 बहनों ने अनूठा तरीका निकाला है। जंगलों में लगे चीड़ के पेड़ों का कचरा सबसे तेज़ी से आग पकड़ता है। इसे ही ध्यान में रखकर दोनों बहनों ने 100 ग्रामीण महिलाओं की मदद से स्टार्टअप शुरू किया और 20,000 किलोग्राम चीड़ के कचरे से कलाकृतियां बनाई हैं।
