उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो
उत्तराखंड में मौसम की मार आज भी जारी है। आज भी कई जिलों में रेड अलर्ट है। आलम यह है कि 24 घंटे में 486 सड़कें भूस्खलन से बंद हैं। सैकड़ों गांव कट गए हैं और नदियां-नाले उफान पर हैं।उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों में जगह-जगह भूस्खलन, गाड़-गदेरे उफान पर हैं और नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में 486 सड़कें बाधित हुईं। कई गांवों का संपर्क कट गया है और सैकड़ों लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किए गए हैं। उधर, गणेश महोत्सव के तहत प्रतिमा विसर्जन के दौरान जसपुर निवासी दो भाई रामगंगा नदी में डूब गए।
