उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

उत्तराखंड के बागेश्वर स्थित करकोली गांव में एक पालतू कुत्ते ने अपनी मालकिन और उसकी बेटी को तेंदुए के हमले से बचाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के दौरान महिला और उसकी बेटी की चीख सुनकर कुत्ता हरकत में आया और तेंदुए की ओर दौड़ा व उसे भगा दिया। महिला व उसकी बेटी को मामूली चोटें आई हैं।
