उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा पर 14 अगस्त तक अस्थाई रोक लगने के बावजूद रुद्रप्रयाग में कुछ तीर्थयात्री केदारनाथ धाम जाने की ज़िद करने लगे जिसके बाद पुलिस को उनपर लाठीचार्ज करना पड़ा है। बकौल रिपोर्ट्स, तीर्थयात्रियों ने पुलिस बैरिकेड को हटा दिया था। राज्य में भारी बारिश व खराब मौसम की चेतावनी को लेकर अस्थाई रोक लगाई गई है।
