उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
ऋषिकेश की पहचान और लक्ष्मण झूला के विकल्प के तौर पर बन रहे बजरंग सेतु की मजबूती पर एक बार फिर ‘दरारों’ ने सवाल खड़े कर दिए हैं. करीब 69 करोड़ की लागत से बन रहे इस अत्याधुनिक ब्रिज का अभी आधिकारिक उद्घाटन भी नहीं हुआ है और इसके कांच वाले फुटपाथ का तीसरी बार चटकना चिंता का विषय बन गया है.उत्तराखंड के ऋषिकेश, टिहरी और पौड़ी जनपद को जोड़ने के लिए बन रहे बजरंग सेतु की क्वालिटी एक बार फिर सवालों के घेरे में है. पुल के कांच वाले फुटपाथ में दरारें आने के बाद एहतियातन दोनों ओर से आवाजाही बंद कर दी गई है. यह तीसरी बार है जब फुटपाथ का कांच क्षतिग्रस्त हुआ है, जिससे निर्माण कार्य की क्वालिटी पर गंभीर संदेह खड़े हो गए हैं.
