उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) ने उन छात्रों के लिए विशेष परीक्षा का एलान किया है जो ऑपरेशन सिंदूर के चलते 13-15 मई को सेमेस्टर परीक्षा नहीं दे सके थे। यह सुविधा यूजी और पीजी दोनों छात्रों के लिए है। आवेदन की अंतिम तारीख 10-जुलाई है। पात्र छात्रों को प्रमाण देना होगा कि वे परीक्षा के दौरान दिल्ली में मौजूद नहीं थे।
