उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर अक्सर हिंदू संस्कृति और सनातन धर्म की रक्षा पर जोर देते हैं। उन्होंने हिंदुओं से संगठित होने, बच्चों को गीता-रामायण पढ़ाने, सनातन बोर्ड बनाने और आत्मरक्षा के लिए सजग रहने का आह्वान किया है। देहरादून में श्रीमद्भागवत के दौरान उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि देश मे मॉर्डन गुरुकुलम ज्यादा से ज्यादा बने। जिससे हमारे युवा साइंस के साथ साथ संस्कृति को भी पढ़ा जा सके।
