उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति जानी।उन्होंने योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार, जनजागरूकता बढ़ाने और छात्रवृत्ति वितरण के लिए कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।बैठक में मुख्यमंत्री हुनर योजना के तहत कौशल विकास कार्यों की भी समीक्षा की
