उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो

काल बनी आग चीखता रहा बेटा और बेबस खड़ी रही माँ,एमपी में घर में लगी भीषण आग में जिंदा जला इकलौता बेटा,मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ग्राम कठोतिया में शनिवार तड़के भीषण आग लगने से 18 वर्षीय अमित पटेल की जिंदा जलकर मौत हो गई। मां गीता पटेल ने मदद के लिए शोर मचाया लेकिन आग तेजी से फैल गई थी। अमित परिवार का इकलौता सहारा था। पुलिस और फायर ब्रिगेड आग के कारणों की जांच कर रहे हैं।
