उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
आपका निवेश पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित रहता है. सबसे बड़ी बात ये है कि जरूरत पड़ने पर आप मात्र एक क्लिक में अपनी डिजिटल हिस्सेदारी बेचकर पैसा सीधे अपने बैंक खाते में पा सकते हैं.आमतौर पर जब हम ‘रियल एस्टेट में निवेश’ की बात करते हैं, तो दिमाग में एक ही तस्वीर आती है. करोड़ों का लोन, रजिस्ट्री के चक्कर, पेंट-पुताई की सिरदर्दी और सबसे ऊपर ‘किरायेदार का ड्रामा’. हर महीने किराया मांगने की झिझक और घर खाली होने पर नया किरायेदार ढूंढने की भागदौड़.लेकिन भारत अब बदल चुका है. अब आप बिना एक ईंट खरीदे या बिना किसी किरायेदार से बात किए, देश की सबसे प्रीमियम कमर्शियल प्रॉपर्टीज से हर महीने ‘रेंटल इनकम’ कमा सकते हैं.
