उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में राष्ट्रीय कृषि योजना के तहत वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्य योजना पर राज्य स्तरीय संस्तुति समिति की बैठक आयोजित हुई। समिति ने कार्य योजना को स्वीकृति प्रदान की।मुख्य सचिव ने किसान मानधन योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 100% संतृप्तिकरण के लिए विशेष कैंप लगाने तथा आधार आधारित भुगतान व ई-केवाईसी को मजबूत करने के निर्देश दिए।उन्होंने एफपीओ गठन, क्लस्टर आधारित खेती, जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, फार्म मशीनरी बैंक स्थापित करने और स्थानीय उत्पादों के लिए बाजार सुविधाएं मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में सचिव दिलीप जावलकर, एस.एन. पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
