उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में जल निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से पथरियापीर एवं गढ़ी कैंट पेयजल योजनाओं में तेजी लाने पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि पेयजल योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
