उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
ईरान की मिसाइल तकनीक अगर बहुत असरदार है तो पहाड़ों के नीचे सुरंगों में इसे छिपाकर वहीं से इसको दुश्मन के टारगेट तक दागने की क्षमता भी जबरदस्त. किसी जेम्स बांड की फिल्म की तरह पहाड़ों में ऊपर की बने कई दरवाजे खुलते हैं और वहां से मिसाइल निकलती है. एक मोबाइल दागे जाने के बाद तुरंत बाद वहीं से दूसरी मिसाइल निकलती है. ये तकनीक दुनिया में केवल चार देशों के पास ही है.ईरान ने सुरंगों से मिसाइल दागने की अनूठी तकनीक विकसित कीजमीन से हजारों मीटर नीचे ये सुरंगें, जेम्स बांड किसी मूवी की तरह,ईरान की मिसाइलें नीचे छिपी रहती हैं, जिससे हमला करना मुश्किल,अगर इजरायल को ईरान की मिसाइलों से डर लगता है तो इसकी वजहें भी हैं. ना केवल ईरान की मिसाइल तकनीक और ताकत का लोहा अब पूरी दुनिया मानती है बल्कि उससे भी आगे की बात ये है कि उसकी मिसाइल छोड़ने की क्षमता आधुनिक इंजीनियरिंग और सैन्य चालाकी का अनूठा मिश्रण भी है. ईरान अपनी मिसाइलों को लौह मुक्का कही जाने वाली सुरंगों में जमीन से बहुत नीचे ही नहीं रखता बल्कि वहीं से मिसाइलें दागकर दुश्मन को हक्का बक्का कर देता है, वो भी एक के बाद एक बड़े पैमाने पर.
