उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
क्या आप भी LPG सिलेंडर को बुक करने के लिए गैस एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं? हालांकि आप सिलेंडर कॉल के अलावा 4 और आसान तरीकों से बुक करवा सकते हैं। इसमें WhatsApp, मिस्ड कॉल, SMS और ऐप या पोर्टल जैसे तरीके शामिल हैं। साथ ही आप सिलेंडर डिलीवर न होने पर 4 तरीकों से इसकी शिकायत भी कर सकते हैं। जिसमें सरकारी टोल फ्री नंबर पर कॉल, वेबसाइट पर शिकायत, UMANG ऐप के जरिए शिकायत और सोशल मीडिया पर शिकायत करने का तरीका शामिल है।LPG सिलेंडर की किल्लत के बीच खबरें आ रही हैं कि लोग कॉल करके अपना सिलेंडर बुक नहीं करवा पा रहे हैं। नतीजतन गैस एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। अगर आपको भी फोन कॉल के जरिए सिलेंडर बुक करने में समस्या आ रही है, तो आप दूसरे तरीकों से भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसके 4 अन्य तरीके भी हैं। साथ ही अगर सिलेंडर बुक है लेकिन डिलीवरी नहीं मिल रही, तो आप इसकी शिकायत भी घर बैठे फोन से ही कर सकते हैं।
