उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
बिहार सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जीविका-3 परियोजना को मंजूरी दी है। ₹3,000 करोड़ की इस योजना में 70% विश्व बैंक और 30% राज्य सरकार खर्च करेगी। यह 2026-27 से 6 साल के लिए लागू होगी। इसके तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को डेयरी, मछली-मधुमक्खी पालन और कृषि उद्योगों में मदद मिलेगी।
