उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री रेखा आर्या ने वैश्विक परिस्थितियों के चलते एलपीजी आपूर्ति पर प्रभाव को लेकर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और गैस कंपनियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में घरेलू व व्यावसायिक गैस आपूर्ति, पेट्रोल-डीजल उपलब्धता, सीएनजी, पीएनजी, कालाबाजारी व चारधाम यात्रा की तैयारियों पर चर्चा हुई।मंत्री ने बताया कि प्रदेश में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति संतोषजनक है और किसी तरह की कमी नहीं है। उपभोक्ताओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कालाबाजारी व जमाखोरी पर सख्ती करते हुए 15 एफआईआर, 173 छापेमारी और करीब 90 हजार रुपये की पेनल्टी लगाई गई है। साथ ही, पीएनजी विस्तार और नए गैस कनेक्शन पर 24 घंटे में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
