उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
देहरादून में कांग्रेस के राजभवन कूच को बीजेपी की महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि खोदा पहाड़ निकला चूहा, वाले बयान को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस की नेत्री गरिमा मेहरा दसौनी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह बयान केवल कांग्रेस का नहीं, बल्कि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता का अपमान है।गरिमा दसौनी ने कहा कि राजभवन कूच में शामिल लोग कोई किराए के नहीं, बल्कि प्रदेश के जागरूक मतदाता और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली जनता थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन होती है और जनता को बदनाम करना भाजपा की अहंकारी मानसिकता को दर्शाता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी जब भी जनता के सवालों से घिरती है, तो उसे बदनाम करने का प्रयास करती है, जबकि कांग्रेस का कार्यकर्ता किसी सौदे से नहीं, बल्कि विचारधारा से जुड़ा होता है।
गरिमा ने कहा कि उत्तराखंड की स्वाभिमानी जनता अपमान को याद रखती है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब दिया जायेगा।
