उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
देहरादून में गणेश जोशी ने 9 अप्रैल को खटीमा में प्रस्तावित सीएसडी कैंटीन लोकार्पण एवं शौर्य सैनिक सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर वर्चुअल बैठक की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्व सैनिक स्व. सुबेदार शेर सिंह धामी की स्मृति में आयोजित होगा, जिसमें गैलेंट्री अवार्डी, दिव्यांग सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में 5 हजार से अधिक पूर्व सैनिक, शहीद आश्रित और उनके परिजन शामिल होंगे। बैठक में कुमाऊं आयुक्त, विभिन्न जिलों के डीएम और सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
