उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने गुण्डा अधिनियम के अंतर्गत एक आदतन अपराधी को जिला बदर किया है। थाना रायपुर क्षेत्र के निवासी जगबीर सिंह को जिलाधिकारी देहरादून के आदेश पर 6 माह के लिए जनपद से बाहर किया गया।अभियुक्त पर लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट एवं आबकारी अधिनियम से संबंधित कई अभियोग दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के क्रम में थाना रायपुर पुलिस ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को जनपद की सीमा से बाहर सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) छोड़ा तथा निर्धारित अवधि तक देहरादून की सीमा में प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी गई।दून पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी और निरोधात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।
