उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो
उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा 9 मार्च 2026 को स्थाई राजधानी गैरसैण को लेकर ,बजट सत्र के दौरान सरकार का घेराव किया गया। इस दौरान सरकार द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल,बड़े बड़े बैरिकेट्स उक्रांद के इस जन आक्रोश रैली को रोकने के लिए किए गए थे,लेकिन दल की संख्या अधिक होने कारण, कार्यकताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई,जिससे आसानी से उक्रांद के कार्यकर्ता वैरकेट्स तोड़कर विधानभवन की और निकल गए, बता दें इस दौरान कही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को हिरासत मैं भी लिया।
विधान सभा सत्र समाप्त होते ही उत्तराखंड क्रांति दल सत्र मैं आए हुए विधायक एवं मंत्रियों का घेराव करेगा,उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा, इस कार्यक्रम हेतु, उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता भारी संख्या मैं सरकार का घेराव के लिए गैरसैंण पहुंच रहे हैं,जब तक गैरसैंण स्थाई राजधानी घोषित नहीं हो जाती है।उक्रांद का धरना प्रदर्शन,आंदोलन जारी रहेगा।
