उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

उत्तराखंड के चकराता में भारी बर्फबारी के कारण कई दिन से लोखंडी क्षेत्र में फंसे डॉक्टर और पर्यटक सोशल मीडिया के जरिए मदद मांग रहे हैं. वे 22 जनवरी को आए थे. 23 और 24 जनवरी को भारी हिमपात हुआ, जिसके चलते रास्ते पूरी तरह से अवरुद्ध हो गए. प्रशासन ने 24 व 25 जनवरी को सड़कें खोलने के लिए स्नो कटर या जेसीबी नहीं भेजा.
