उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
पुलिस कार्यालय चमोली में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार एवं पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा द्वारा एसडीआरएफ से जनपद चमोली स्थानांतरित होकर आए आलोक चन्द को सहायक उपनिरीक्षक (एम) से उपनिरीक्षक (एम) पद पर पदोन्नति उपरांत विधिवत अलंकरण कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा नवपदोन्नत उपनिरीक्षक (एम) को नवीन दायित्वों के प्रति निष्ठा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
