उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो

गुप्तकाशी से 03 कि . मी . उपर जाखधार रोड पर रुद्रपुर एक पर्यटक ग्राम है जो की अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। रुद्रपुर गावं केदारनाथ यात्रा का मुख्य पड़ाव भी है।यहाँ पर यात्रियों का अना जाना लगा रहता है। इस क्रम मे टेंट कॉलोनी की अवधारणा तथा वसुधैव कुटुम्बकम को साकार कर रही है !ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना रुद्रप्रयाग के माध्यम से साक्ष्य ग्राम संगठन की महिलाये टेंट कॉलोनी( सामुदायिक आधारित उद्यम) का संचालन कर रही है। ग्रामीण उद्यम बेग वृद्धि परियोजना से इन्हें Rs 600000 की सहयोग राशि प्रदान की गयी।साथ ही Rs 300000 का बैंक लोन भी स्वीकृत हुआ एवं Rs 100000 स्वयं का अंश लगाकर इन्होने अपने सपने को साकार किया!आज केदारनाथ यात्रा मे यात्रियों को यह टेंट कॉलोनी खूब भा रही है। तथा ऑनलाइन के माध्यम से भी बुकिंग की जा रही है।
