उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सेहरावत के अनुसार, तेल को बार-बार गर्म करना सेहत के लिए खतरनाक है। गर्म तेल में हानिकारक पदार्थ और ट्रांस फैट बनते हैं जिससे कैंसर और दिल की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। अगर तेल बच जाए तो उसे छानकर एक-दो दिन के भीतर तड़के में इस्तेमाल करें लेकिन दोबारा डीप फ्राई बिल्कुल न करें।
