उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
सीमांत ब्लॉक ज्योर्तिमठ के सुरईथोठा स्थित बीआरओ कैंप में भर्ती के लिए बाहरी व्यक्तियों द्वारा स्थानीय गांवों के फर्जी आधार कार्ड बनाने का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन सिंह बुटोला और स्थानीय प्रधानों सहित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इस पर गहरी चिंता जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के जरिए घुसपैठ सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।गोपेश्वर के सुरईथोठा स्थित बीआरओ कैंप में भर्ती के लिए बाहरी व्यक्तियों द्वारा स्थानीय गांवों के फर्जी आधार कार्ड बनाने का मामला सामने आया है।
