उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

हरिद्वार में दिनदहाड़े कांग्रेस नेता की बेटी को बंधक बनाकर हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। वे 15 मिनट तक घर पर तांडव मचाते रहे।हरिद्वार जिले के शिवालिक नगर में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया। कांग्रेस नेता की बेटी घर पर अकेली थी, बदमाशों ने घर में सेंध मारी और लड़की को बंधक बना लिया। इसके बाद 15 मिनट तक घर पर तांडव करते रहे।
