उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
अधिकारियों ने बताया है कि रांची एयरपोर्ट से दिल्ली जा रहे मेडिकल विमान के क्रैश होने की घटना में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कैप्टन विवेक विकास भगत, कैप्टन स्वराजदीप सिंह, संजय कुमार (मरीज़), अर्चना देवी (अटेंडेंट), धुरु कुमार (अटेंडेंट), डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता और सचिन कुमार मिश्र (पैरामेडिक) के रूप में हुई है।
