उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
दिल्ली–देहरादून हाईवे पर शनिवार रात एक महिला चलते ऑटो से कूद गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है. घायल महिला दिल्ली के कल्याणपुरी की रहने वाली है और उसका नाम सोना बताया जा रहा है.
जन्मदिन पार्टी से लौट रही थी महिला
जानकारी के मुताबिक, सोना अपने एक फेसबुक मित्र की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने मेरठ आई थी. बताया गया कि पार्टी में महिला को शराब पिलाई गई थी. देर रात जब वह दिल्ली लौट रही थी, तभी हाईवे पर विवाद की स्थिति बनी।
