उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
मौजपुर (दिल्ली) में 2-3 बदमाशों ने बीच सड़क पर एक युवक के ₹2,500 नकद लूट लिए और बैग छीन लिया। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में 2 बदमाश पहले युवक को रोकते नज़र आए और फिर तीसरा पीछे से आकर उसकी गर्दन दबोचता दिखा। इस घटना के दौरान आसपास से कई वाहन गुज़रे लेकिन किसी ने रुककर मदद नहीं की।
