उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
दिल्ली पुलिस ने अजमेरी गेट इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर एक नाबालिग समेत 8 लड़कियों को बचाया और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से करीब ₹2 लाख नकद, 33 ग्राम गांजा और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, लड़कियों को नेपाल, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से नौकरी का झांसा देकर दिल्ली लाया गया था।
