उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
देहरादून में वीकेंड के मद्देनज़र दून पुलिस ने एक बार फिर ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक शुरू कर दिया है। होटल, पब और बार में निर्धारित समय के बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।घंटाघर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने नगर क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को ब्रीफ कर अलग-अलग टीमें गठित की हैं, जिन्हें प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
