उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो

देश के नामी शहरों में ‘विश्वविद्यालय’ के बोर्ड चमक रहे हैं, डिग्रियों का धंधा चल रहा है लेकिन हकीकत ये है कि इनका कोई अस्तित्व ही नहीं! विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने खुलासा किया है कि भारत में 22 ऐसे संस्थान चल रहे हैं जो खुद को ‘यूनिवर्सिटी’ बताते हैं, लेकिन असल में ये सब फर्जी हैं.विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने भारत में कुल 22 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया है. आयोग ने एक गैर-मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा खुद को गलत तरीके से वैध इंजीनियरिंग कॉलेज बताने पर भी चिंता जताई है. गौरतलब है कि ऐसे संस्थानों की सबसे ज्यादा संख्या दिल्ली में है.यूजीसी ने 22 ऐसे संस्थानों की सूची जारी की है जो वैध विश्वविद्यालय होने का दावा करते हैं और प्रवेश देते हैं, लेकिन यूजीसी के मानदंडों के विरुद्ध काम करते हैं. उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इन संस्थानों से प्राप्त कोई भी डिग्री अमान्य है!
