उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो

उक्रांद महानगर देहरादून उपाध्यक्ष रामकुमार शंखधर के राजपुर रोड स्थित कार्यालय पर हुई परिचर्चा में देहरादून निकाय में भाजपा प्रत्याशी को जनता द्वारा दिए मैंडेट को स्वीकारते हुए नव निर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल को शुभकामनाएं देते हुये शंखधर ने कहा कि देहरादून राज्य की राजधानी एवं देश विदेश में प्रतिष्ठित और विख्यात नगर है। यह एक कम जनसंख्या घनत्व बाला निकाय है जिसे स्वच्छ एवं विकसित बनाने के साथ आधुनिक नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती है इस चुनौती को सामाजिक एवं विपक्ष के निर्वाचित पार्षदों के साथ एकजुट हो सौरभ थपलियाल को कार्य करना चाहिए जनता ने एक बड़ी जीत के साथ बड़ा दायित्व उन्हें दिया है। शंखधर ने वर्तमान महापौर से एक विशेष आग्रह करते हुए एक सुझाव दिया है। एमडीडीए में अफसरशाही हावी रहती है और कोई जनप्रतिनिधि नहीं होने के कारण देहरादून के नागरिको में यदाकदा रोष देखने को मिलता है। लोग अनावश्यक समस्याओं से गुजरते है इसीलिए जनहित को सर्वोपरि मानकर उचित समाधान हेतु प्रत्येक माह निगम और एमडीडीए का समन्वय बनाकर कैंप लगाकर देहरादून की जनता की समस्याओं को हल करआने की अपील भी की है। ताकि लंबी लाइन में घंटों जो देवतुल्य मतदाता एक आशा और उम्मीद से अपना जनप्रतिनिधि चुनता है उसका विश्वास लोकतांत्रिक मान्यताओं पर और मजबूत हो सके। इस अवसर पर पंकज, निशांत, विशाल आदि मौजूद रहे।
