उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने महानगर अध्यक्ष प्रवीण रमोला के नेतृत्व में देहरादून के द्रोण चौक पर बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। प्रवीण रमोला” ने कहा कि बीते पंद्रह दिनों में देहरादून में चार हत्याओं की घटनाएं होना बेहद गंभीर है और इससे जनता का कानून व्यवस्था से विश्वास डगमगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में पीड़ितों द्वारा पहले से खतरे की सूचना देने के बावजूद घटनाएं हुईं, जो पुलिस और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती हैं।दल की केंद्रीय महामंत्री किरण रावत” ने कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और हल्द्वानी में भी हाल ही में दो हत्याओं की घटना चिंताजनक है। यूकेडी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र अपराधों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो संगठन जन आंदोलन करेगा।कार्यक्रम में दल के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

