उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

देहरादून में हुई दिन दहाड़े गुंजन की हत्या को लेकर बीजेपी की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने दून पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस समय रहते कार्यवाही करते तो शायद गुजन की जान बच सकती थी। इसी पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि अब बहुत देर कर दी है। आप सलेक्टिव राजनीति करते है।अगर बोलना था, तो साढ़े तीन साल पहले अंकिता हत्या कांड पर आपने कोई बयान नही दिया। अभी पूर्व में ऋषिकेश एम्स में कार्यरत महिला की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या की वो आपकी भाजपा का कार्यकर्ता निकला उस पर अपने चुपी साधे रखी। आप ने अपने मंडल अध्यक्षो पर चुपी साधे रखी। चाहे सल्ट हो, चंपावत हो, या फिर दुग्ध संघ का अध्यक्ष मुकेश बोरा हो। या फिर अदित्याराज सैनी जो आपके ओबीसी प्रकोष्ठ का सदस्य हो या फिर आपके वार्ड नं06 रुद्रपुर का पार्षद शिव कुमार गंगवार हो या आपके पूर्व संगठन महामंत्री संजय कुमार इत्यादि पर आपने चुपी साधे रखी। आपने उस पर भी कुछ नही बोला जबकि एनसीआरबी का डेटा कहता रहा कि नौ हिमालयों राज्यों में उत्तराखंड महिला अपराध में न0 1 हो गया है। लेकिन आपने चुपी साधे रखी, मौन साधे रखा। और अब अचानक से आपका तीसरा नेत्र जागा है।
