उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
एंकर: नई दिल्ली में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान आगामी चार धाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। डॉ. रावत ने केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में आधुनिक चिकित्सा इकाइयों की स्थापना, यात्रा मार्गों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, 108 आपातकालीन सेवा, एडवांस लाइफ सपोर्ट व कार्डिक एम्बुलेंस की त्रिस्तरीय व्यवस्था की जानकारी दी। आपात स्थितियों में एम्स ऋषिकेश सहित राज्य के मेडिकल कॉलेजों की सेवाएं लेने की योजना पर भी चर्चा हुई।इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अतिरिक्त बजट की मांग रखी गई, जिस पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया। डॉ. रावत ने केन्द्रीय मंत्री को चार धाम यात्रा में आने का निमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।
