उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
कलियर में एक नाबालिग लड़की को नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है।युवक उसकी नाबालिग बेटी पर काफी समय से बुरी नजर रखे हुए था।आरोपित ने इसके चलते ही उनकी नाबालिग बेटी से बातचीत करनी शुरू कर दी। एक दिन वह बेटी को बहला-फुसलाकर कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में ले गया।यहां पर उसने उनकी बेटी को धोखे से नशीला पेय पिला दिया। सुध बुध खोने पर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली।इसके बाद वह अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। कभी उसे कलियर गेस्ट हाउस में ले जाता तो कभी रुड़की के होटल में।आरोपित की मनमानी से किशोरी परेशान हो गई। वह गुमशुम रहने लगी। शक होने पर स्वजन ने विश्वास में लेकर उससे पूछताछ की। जिस पर किशोरी ने आपबीती अपनी मां को बताई।जिसके बाद महिला अपनी बेटी को लेकर कलियर थाने पहुंची और पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। साथ ही तहरीर के आधार पर अरमान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।कलियर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित युवक की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपित की शीघ्र धरपकड़ की जाएगी।
