उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
चक्रधरपुर रेल मंडल के राखा माइंस स्टेशन पर 5 मार्च से पुरी-योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (18477/18478) का प्रायोगिक ठहराव शुरू होगा। रेल मंत्रालय की स्वीकृति के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे ने इसकी अधिसूचना जारी की है।चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले राखा माइंस रेलवे स्टेशन में 5 मार्च से ट्रेन नंबर 18477/18478 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस का ठहराव होगा।रेल मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे के डिप्टी चीफ ऑपरेशंस मैनेजर श्रीनिवास सामंत ने राखा माइंस रेलवे स्टेशन में उत्कल एक्सप्रेस का ठहराव प्रायोगिक रूप देने के संबंध में अधिसूचना पत्र जारी कर दिया है।यह ठहराव अगले आदेश तक जारी रहेगा। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 04 मार्च को पुरी से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 05 मार्च की सुबह राखा माइंस स्टेशन पहुंचेगी।उत्कल एक्सप्रेस 05 मार्च की सुबह 04:50 राखा माइंस स्टेशन पहुंचेगी और एक मिनट का ठहराव के बाद उत्कल एक्सप्रेस सुबह 04:51 बजे योग नगरी ऋषिकेश के लिए रवाना हो जाएगी।इसी प्रकार 04 मार्च को योग नगरी ऋषिकेश से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 05 मार्च की शाम 06:48 पहुंचेगी और एक मिनट का ठहराव के बाद यह ट्रेन शाम 06:49 बजे पुरी के लिए रवाना होगी।इस ट्रेन के ठहराव से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
