उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
मंगलवार की परेड के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी विकास पुण्डीर के नेतृत्व में पुलिस लाइन रतूड़ा में पुलिस कार्मिकों की शारीरिक और मानसिक दक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से योगा तथा शारीरिक व्यायाम का अभ्यास किया गया जिसमें पुलिस लाइन के कर्मचारियों एवं पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं से आये पुलिस कार्मिकों ने प्रतिभाग किया। मानसिक शांति और तनाव प्रबंधन हेतु प्राणायाम एवं विशेष योगासनों का अभ्यास किया गया तथा फिटनेस बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रकार के व्यायाम कराए गए।
