उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

पेट में गैस बनना एक बहुत ही कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम है। खासतौर से खाने के बाद कई लोग पेट फूलना, गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। दिक्कत तब और भी ज्यादा बढ़ जाती है जब ये गैस पास नहीं होती। जी हां, कुछ लोगों के पेट में गैस बनती है और वहीं अटक कर रह जाती है। ऐसी स्थिति में दर्द भी काफी बढ़ जाता है। ये गैस पेट में ही घूमती रहती है, तो कई बार टेल बोन यानी कमर के सबसे निचले हिस्से में दर्द होना शुरू हो जाता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है, तो कुछ घरेलू नुस्खे आपकी बड़ी मदद कर सकते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ सुगंधा शर्मा से एक पोस्ट के जरिए ऐसी ही रेमेडी शेयर की है, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है।डॉक्टर बता रहीं घरेलू नुस्खा
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ सुगंधा कहती हैं कि अगर आपके पेट में गैस अटक जाती है और पास नहीं हो पाती है, तो रोजाना आप एक छोटा सा काम कर सकते हैं। आपको सिर्फ दो बूंद कैस्टर ऑयल (एरंड तेल, अरंडी का तेल) लेना है ,और अपनी नाभि पर लगाना है। इसे नहाने के बाद और सोने से पहले अप्लाई करें। आप चाहें तो कमर के निचले हिस्से पर हल्की मसाज भी कर सकते हैं।जानें कैसे फायदा करती हैं ये रेमेडी,डॉक्टर कहती हैं कि एरंड का तेल बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में आचार्य वागभट्ट ने इसे ‘कटि-गुह्य-पृष्ठ शोधनाशक’ कहा है। ये बहुत ही अच्छा एंटी-इन्फ्लेमेटरी एजेंट और वातशामक भी है। इसलिए पेट में गैस अटक गई हो या गैस की वजह से कमर में दर्द हो रहा हो, तो रोजाना आप इसका इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। डॉक्टर कहती हैं कि अगर 20 से 21 दिन आप लगातार अपनी नाभि में एरंड का तेल लगाते हैं, तो हो सकता है कि आपको किसी पेन किलर की जरूरत भी ना पड़े।
इस बात का रखें ध्यान
डॉ सुगंधा कहती हैं कि एरंड के तेल की तासीर गर्म होती है। ऐसे में अगर आपके पेट में गर्मी होती है या शरीर में भी बहुत गर्मी रहती है, तो समस्या हो सकती है। इसलिए बेहतर यही रहेगा कि आप पहले कुछ दिन एकदम हल्का सा तेल लगाएं और नोटिस करें कि आपको कोई परेशानी हो भी रही है या नहीं। अगर कोई समस्या नहीं है तो आप लगातार इस होम रेमेडी को ट्राई कर सकते हैं, बहुत ही ज्यादा अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।
