उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

प्रदेश में जर्जर हो चुके 16 राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के लिए राज्य सरकार ने 568.85 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि यह कार्य रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, टिहरी, चमोली और देहरादून जनपदों में किए जाएंगे। निर्माण कार्यों के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग एवं पेयजल निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
