उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो

उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। बदरीनाथ में तापमान माइनस 15 डिग्री तक पहुंच गया और बद्रीश झील जम गई। मसूरी में ओलावृष्टि हुई है। अगले पांच दिन कैसा मौसम रहेगा जानें। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज कड़ाके की ठंड का रूप ले चुका है। बदरीनाथ में हाल में हुई बर्फबारी के बाद तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। क्षेत्र में रात में तापमान माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस बीच बर्फ और पाले की मोटी परत के चलते बद्रीश झील जम गई। मसूरी में बारिश के साथ ओले गिरने से ठंड का असर और बढ़ गया। मौसम विभाग का अनुमान का है कि आज और कल मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 6 फरवरी से फिर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।6 से 9 फरवरी को बदलेगा मौसम,मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, 4 और 5 फरवरी को राज्य का मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा, लेकिन मैदानों और पहाड़ों में कोहरे और ठंडी हवाओं का असर जारी रहेगा। 6 फरवरी से मौसम फिर बदलने के संकेत मिल रहे हैं और उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जैसे ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, खासकर 3000 मीटर से ऊपर ऊंचाई पर। इसके बाद 9 फरवरी को रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में फिर से हल्की बारिश व बर्फबारी की उम्मीद है।घने कोहरे से सर्दी का असर,IMD ने राज्य के कम ऊंचाई वाले मैदानी इलाकों सहित पांच जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जिससे दृश्यता कम हुई और सड़क यात्रा पर असर पड़ा। यह कोहरा सुबह-शाम के समय अधिक प्रभावी रहा, जिससे रहने वाले लोग और यातायात प्रभावित हुए। विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते इन जिलों में ठंड और कोहरे का संयुक्त प्रभाव बना हुआ है।
तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा
मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। शुष्क दिन के बावजूद सुबह-शाम ठंड के तेवर काफी तेज बने रहेंगे और पहाड़ियों में बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट का रुझान जारी रहेगा। यात्रियों और स्थानीय लोगों से सलाह दी गई है कि वे मौसम के बदलते हालात पर सतर्क रहें और IMD के ताज़ा अलर्ट को ध्यान में रखें।
