उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

उत्तराखंड के पहाड़ इस बार बर्फबारी और बारिश के लिए तरस रहे हैं. पिछले साल दिसंबर में भी प्रदेश में खास बारिश या बर्फबारी नहीं हुई. पहाड़ों पर इस कमी के चलते देवभूमि के लोग अब आस्था का सहारा ले रहे हैं. गांव में लोगों ने देवताओं से एक हफ्ते के भीतर बारिश और बर्फबारी की प्रार्थना की है.उत्तराखंड में सूखे की मार झेल रहे पहाड़ों में लोग बारिश के लिए अब आस्था का सहारा ले रहे हैं. चमोली जिले के दूरस्थ और नंदा देवी राजजात यात्रा के मुख्य पड़ाव वाण की लोगों ने सामूहिक रूप से भगवान से प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की प्रार्थना की है. ग्रामीणों ने लाटू देवता और मां नंदा देवी से मन्नत मांगी है.
