News उत्तराखंड बोले देहरादून : नवादा गोर्खा चौक पर पांच साल से जलभराव से परेशान हैं लोग, Uttarakhand Daily News July 15, 2025 उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो देहरादून नगर निगम वार्ड 96 नवादा के हरिपुर गोर्खा चौक में पिछले पांच वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस बार भारी बारिश से लोगों के घरों और दुकानों में पानी भर गया है, जिससे नुकसान बढ़ गया है।…देहरादून नगर निगम वार्ड 96 नवादा के हरिपुर गोर्खा चौक पर बीते पांच वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। लेकिन इस बार बारिश ज्यादा होने के कारण पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुसने से काफी नुकसान हो गया। इतना ही नहीं जलभराव के कारण दुकानों और घरों में भी सीलन आ गई है। जबकि अभी पूरी बरसात शेष है। गोर्खा चौक पर जलभराव की मुख्य वजह यहां पर सीवर लाइन और नालियां न होना है। लोगों का कहना है कि बरसात में छोटे बच्चों को स्कूल भेजने में भी परेशानियां में उठानी पड़ती है।नवादा वार्ड में हरिपुर गोर्खा चौक और आस पास में रहने वाले क्षेत्रवासियों की शिकायत है कि पांच सालों से क्षेत्र में जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस साल जलभराव इतना बढा कि लोगो का जीवन ही अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों को भारी बारिश के चलते रात की नींद त्यागनी पड़ रही है। उन्हे जलभराव की समस्या के चलते नुकसान होने का डर सता रहा है।आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ के ‘बोले देहरादून’ अभियान के तहत नवादा क्षेत्र का भ्रमण किया।इस दौरान नवादा गोर्खा चौक के लोगों ने बताया कि यहां जलभराव होने से क्षेत्रवासियों को आवाजाही करने में बहुत परेशानियां उठानी पड़ती हैं। क्षेत्र में दस हजार के करीबन आबादी है। स्कूली छात्र और ऑफिस जाने वाले लोगों को हर दिन गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। नवादा गोर्खा चौक के लोगों ने बताया कि क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में पार्षद और विधायक को बताया गया है। लेकिन तब भी क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। नालियां न होने से पानी की निकासी नहीं हो पाती है।घरों और दुकानों में भर जाता है गंदा पानीक्षेत्र में जलभराव गंभीर समस्या बना हुआ है। बारिश का पानी आस पास लोगों के घरों और दुकानों में घुस जाता है। व्यापारियों का लाखों का सामान बरसात के पानी से खराब हो जाता है। वहीं, घरों में लोगों की नींद हराम हो जाती है। पानी कब घर में घुस जाए। इस डर से लोग रात भर सो नहीं पाते हैं। पानी घर में जमा होते ही लोग पानी को बाहर करने में जुट जाते हैं। लगातार बारिश होने से पानी की स्तर बढ़ता जाता है। बारिश कम होने पर गंदे पानी में बहुत से कीड़े-मकोड़े रहते हैं और ड़ेंगू का खतरा भी बना रहता है -प्रस्तुति: दीपिका गौड़,शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लिया जाता है हरिपुर गोरखा चौक में जलभराव की समस्या का प्रस्ताव सर्वप्रथम बोर्ड बैठक में रखा गया था। अब इस पर नगर निगम द्वारा कार्य किया जाना है। क्षेत्रीय समस्याओं की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेकर समाधान की दिशा में कदम उठाए जाते हैं। स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी समस्याओं को भी समय रहते हल किया गया है। जनहित से जुड़ी हर समस्या को प्राथमिकता दी जाती है ताकि लोगों को राहत मिल सके। जनता की समस्याओं का निवारण करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। -वीरेंद्र वालिया, पार्षदहोम बोले देहरादून : नवादा गोर्खा चौक पर पांच साल से जलभराव से परेशान हैं लोग देहरादून नगर निगम वार्ड 96 नवादा के हरिपुर गोर्खा चौक पर बीते पांच वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। लेकिन इस बार बारिश ज्यादा होने के कारण पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुसने से काफी नुकसान हो गया। इतना ही नहीं जलभराव के कारण दुकानों और घरों में भी सीलन आ गई है। जबकि अभी पूरी बरसात शेष है। गोर्खा चौक पर जलभराव की मुख्य वजह यहां पर सीवर लाइन और नालियां न होना है। लोगों का कहना है कि बरसात में छोटे बच्चों को स्कूल भेजने में भी परेशानियां में उठानी पड़ती है। नवादा वार्ड में हरिपुर गोर्खा चौक और आस पास में रहने वाले क्षेत्रवासियों की शिकायत है कि पांच सालों से क्षेत्र में जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस साल जलभराव इतना बढा कि लोगो का जीवन ही अस्त व्यस्त हो गया है। लोगों को भारी बारिश के चलते रात की नींद त्यागनी पड़ रही है। उन्हे जलभराव की समस्या के चलते नुकसान होने का डर सता रहा है।आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ के ‘बोले देहरादून’ अभियान के तहत नवादा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान नवादा गोर्खा चौक के लोगों ने बताया कि यहां जलभराव होने से क्षेत्रवासियों को आवाजाही करने में बहुत परेशानियां उठानी पड़ती हैं। क्षेत्र में दस हजार के करीबन आबादी है। स्कूली छात्र और ऑफिस जाने वाले लोगों को हर दिन गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। नवादा गोर्खा चौक के लोगों ने बताया कि क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में पार्षद और विधायक को बताया गया है। लेकिन तब भी क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। नालियां न होने से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। ये भी पढ़ें: किसी बाबा-संत के लिए नहीं; ऑपरेशन कालनेमि पर और क्या बोले स्वामी चिदानंद सरस्वती? घरों और दुकानों में भर जाता है गंदा पानी क्षेत्र में जलभराव गंभीर समस्या बना हुआ है। बारिश का पानी आस पास लोगों के घरों और दुकानों में घुस जाता है। व्यापारियों का लाखों का सामान बरसात के पानी से खराब हो जाता है। वहीं, घरों में लोगों की नींद हराम हो जाती है। पानी कब घर में घुस जाए। इस डर से लोग रात भर सो नहीं पाते हैं। पानी घर में जमा होते ही लोग पानी को बाहर करने में जुट जाते हैं। लगातार बारिश होने से पानी की स्तर बढ़ता जाता है। बारिश कम होने पर गंदे पानी में बहुत से कीड़े-मकोड़े रहते हैं और ड़ेंगू का खतरा भी बना रहता है -प्रस्तुति: दीपिका गौड़ शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लिया जाता है हरिपुर गोरखा चौक में जलभराव की समस्या का प्रस्ताव सर्वप्रथम बोर्ड बैठक में रखा गया था। अब इस पर नगर निगम द्वारा कार्य किया जाना है। क्षेत्रीय समस्याओं की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेकर समाधान की दिशा में कदम उठाए जाते हैं। स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी समस्याओं को भी समय रहते हल किया गया है। जनहित से जुड़ी हर समस्या को प्राथमिकता दी जाती है ताकि लोगों को राहत मिल सके। जनता की समस्याओं का निवारण करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। -वीरेंद्र वालिया, पार्षद मूलभूत सुविधाओं से वंचित है यह क्षेत्र क्षेत्र में आबादी को बसे कई वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे नियमित रूप से सभी प्रकार के टैक्स जमा करते हैं, फिर भी क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। न तो सीवर लाइन की व्यवस्था है, न ही स्ट्रीट लाइटें सही तरीके से काम कर रही हैं। रात में अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। साथ ही, बिजली के खंभे भी जर्जर हालत में हैं, जिससे बरसात के मौसम में करंट लगने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायतें की हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। बरसात में जलभराव और गंदगी की समस्या और भी गंभीर हो जाती है। सुझाव 1. जलभराव की समस्या का हल होना चाहिए। 2. गोर्खा चौक में नालियों का निर्माण होना चाहिए। 3. क्षेत्र में जहां जहां सीवर नहीं है, वहां सीवर डाली जानी चाहिए। 4. कुछ स्थानों पर खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक किया जाना चाहिए। 5. समस्याओं की शिकायत करने के बाद भी जनप्रतिनिधि इनके समाधान पर ध्यान नहीं देते। शिकायतें 1. हर साल बढ़ते जलभराव से आवाजाही प्रभावित हो रही है। 2. नालियां न होने से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। 3. बारिश का गंदा पानी घरों और दुकानों में भरने से स्थानीय लोग बहुत परेशान रहते हैं। 4. क्षेत्र में कई बिजली के पोल जर्जर अवस्था में पड़े हुए हैं। 5. संकरी सड़क होने के कारण जाम की समस्या होती है। यहां पर सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाना चाहिए। यहां की सड़क काफी संकरी है। जगह-जगह पर सड़क पर गड्ढे हो रखें है। इस पर आवाजाही करते समय बहुत परेशानी होती है। साथ ही जलभराव की समस्या से सभी परेशान हैं। -जीएस नेगी काफी वर्षों से यहां पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के पानी की निकासी न होने से सारा पानी सड़कों पर ही जमा रहता है। इसलिए यहां पर नालियां बननी चाहिए। – कुन्दन सिंह सलाल बरसात में हम लोगों को आवाजाही करने में बहुत परेशानी होती है। बरसात में पूरे रास्ते में कीचड़ ही कीचड़ रहता है। कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों को सड़क पार करना मुश्किल हो जाता है। -नीरू थापा सड़क पर जलभराव के कारण हम लोग बहुत परेशान हो जाते हैं। बरसात में बच्चों की स्कूल की ड्रेस खराब हो जाती है। इसलिए यहां पर पानी की निकासी के लिए समाधान किया जाना चाहिए। -नरमाया छेत्री यहां की सड़कें भी काफी खराब हैं। इस वजह से बरसात का पानी सड़क पर बने गड्ढों में जमा हो जाता है। आवाजाही के दौरान लोगों को सड़क में बने गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता है। -राजेंद्र सिंह हम सभी लोग यहां बहुत परेशान हो गए हैं। एक तो यहां नालियां नहीं है और ऊपर से जलभराव में रहना मुश्किल हो गया है। संबंधित विभाग को इस समस्या का समाधान करना चाहिए। -मदन मोहन नौटियाल क्षेत्र में न सीवर है न ही पानी की निकासी के लिए नालियां बनाई गई हैं। इस कारण यहां के लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। -हुकुम सिंह जिस तरह से इस क्षेत्र की सड़कों की हालत है और बरसात में घरों के अंदर पानी भरने से हम लोग डरे हुए हैं। लंबे समय से यहां पर जलभराव की समस्या बनी हुई है, जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं देते। -विनोद कुमार जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए यहां पर नालियों का निर्माण किया जाना चाहिए। यहां पर सॉकपिट भी बनाया जाए। जिससे समस्या हल होगी। -ज्योति थापा बारिश में गंदा पानी दुकानों में और घरों में घुस जाता है। इससे सारा सामान खराब हो जाता है। व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। – सोमवीर सिंह दोपहिया वाहन और पैदल चलने वालों के लिए बहुत दिक्कत होती है। पानी में गिरकर चोटिल होने का खतरा रहता है। जलभराव की समस्या का समाधाना होना चाहिए। -मंजू थापा इस क्षेत्र में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नालियों का निर्माण किया जाना चाहिए। नालियों से सड़क पर जमा होने वाला पानी निकल जाएगा। -बलवंत सिंह पंवार मेरे घर से आंगनबाड़ी केंद्र जाते समय पूरे रास्ते में पानी भरा रहता है। पैदल निकलने के दौरानबड़ी गाड़ी सड़क से गुजरते हुए सारा पानी कपड़ों पर उछाल देती है। -पूनम थापा क्षेत्र में जलभराव की समस्या इतनी है कि मेरा काम भी इस कारण मंदा हो गया है। संबंधित विभाग को संज्ञान लेना चाहिए और इसका समाधान करना चाहिए। -अजय कुमार संकरी सड़क के होने की वजह से यहां पर जाम की समस्या भी बनी रहती है। जाम इतना ज्यादा रहता है कि दस मिनट के रास्ते में तीस मिनट तक लगती हैं। -महावीर सिंह नेगी जलभराव में जाम लगने से लोग परेशानियों में घिर जाते हैं, किसी को मदद की जरूरत पड़ जाए तो जलभराव के कारण यहां पर कोई आ ही नहीं सकता। About the Author Uttarakhand Daily News Administrator Visit Website View All Posts Facebook Twitter WhatsApp Telegram Continue Reading Previous: विटामिन B12 का भंडार है किचन में मौजूद ये साधारण मसाला, अंडे और चिकन से भी ज्यादा पॉवरफुल,Next: पोस्ट ऑफिस की सुपरहिट स्कीम ! हर माह ₹10,000 करें जमा, 5 साल बाद मिलेंगे ₹7 लाख Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. Related Stories News उत्तराखंड ड्राई पोर्ट निर्माण को लेकर महाराज की नेपाल के राजदूत से भेंट* Uttarakhand Daily News December 16, 2025 News उत्तराखंड संकल्प, अनुशासन और कठोर परिश्रम से ही किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति संभव; राज्यपाल Uttarakhand Daily News December 16, 2025 News उत्तराखंड ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का 65% काम पूरा, स्टेशनों में दिखेगी पहाड़ी शैली की झलक, Uttarakhand Daily News December 16, 2025