उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
संजू सैमसन की बेहतरीन इनिंग्स ने भारतीय टीम को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है, जहां उसका सामना इंग्लैंड से होना है. जीत के बाद संजू सैमसन और गौतम गंभीर के बीच इमोशनल मोमेंट देखने को मिला.भारतीय टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. 1 मार्च (रविवार) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए सुपर-8 के आखिरी मुकाबले भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से पराजित किया. मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 196 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने चार गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.अब सेमीफाइनल में भारत का सामना 5 मार्च (गुरुवार) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से होगा. वहीं पहला सेमीफाइनल 4 मार्च (बुधवार) को कोलकाता में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होना है. इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 8 मार्च (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है.
